ओडीएफ पुरस्कार वाले गांव में लोग दुर्गंध से परेशान

Mar 03, 2026 05:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - सुरेरी-रामपुर मुख्य मार्ग पर भानपुर में सड़क किनारे कचरे का अंबार है, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। गंदगी और दुर्गंध के कारण स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से नियमित सफाई और कचरा हटाने की मांग की है। भानपुर गांव को 2018-19 में सबसे स्वच्छ गांव का पुरस्कार मिला था।

ओडीएफ पुरस्कार वाले गांव में लोग दुर्गंध से परेशान

सुरेरी। सुरेरी-रामपुर मुख्य मार्ग स्थित भानपुर में सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा है। सड़ते कचरे और गंदगी से उठती दुर्गंध के कारण राहगीरों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सड़क किनारे स्नानीय निवासियों के शौच करने से स्थिति और भी खराब हो रही है। गंदगी और बदबू अधिक फैल रही है। इस मार्ग से होकर लगभग 50 गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, ऐसे में स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2018-19 में भानपुर गांव को ओडीएफ के अंतर्गत सबसे स्वच्छ गांव का पुरस्कार मिला था, लेकिन वर्तमान हालात उस सम्मान पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई और निगरानी न होने से गांव की छवि धूमिल हो रही है। लोगों ने ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग से तत्काल कचरा हटवाने, खुले में शौच पर रोक लगाने और नियमित सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।