ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़आधा दर्जन आशियाने कटान के मुहाने पर खड़े

आधा दर्जन आशियाने कटान के मुहाने पर खड़े

जनपद के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से कमी आ रही है। जबकि नदी अभी भी खतरा बिन्दु से ऊपर बह रही है। नदी के तटवर्ती क्षेत्र में आधा दर्जन आशियाने कटान के मुहाने पर खडे़ है,...

आधा दर्जन आशियाने कटान के मुहाने पर खड़े
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sun, 26 Jul 2020 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से कमी आ रही है। जबकि नदी अभी भी खतरा बिन्दु से ऊपर बह रही है। नदी के तटवर्ती क्षेत्र में आधा दर्जन आशियाने कटान के मुहाने पर खडे़ है, जिससे देवारावासी काफी भयभीत हैं। लगभग दो दर्जन विद्यालयों में घाघरा बाढ़ का पानी घुस गया है।

सगड़ी तहसील के उत्तर दिशा में बहने वाली घाघरा नदी दूसरी बार खतरा बिंदु के ऊपर बहने के बाद जलस्तर में तेजी से कमी हो रही है। घाघरा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में बदरहुआ गेज पर 30 सेमी तथा डिघिया गेज पर 50 सेमी की कमी दर्ज की गई। नदी के तटवर्ती गांव में आबादी के करीब आधा दर्जन घर कटान के मुहाने पर खड़े हैं। जिन पर नदी से कटान का खतरा बना हुआ है। घाघरा नदी से नौ गांव पूरी तरह से बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। जिसमें प्रशासन की तरफ से 20 नावों का संचालन किया जा रहा है। जलस्तर में कमी होने से जहां प्रशासन राहत महसूस कर रहा है। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। नाव से ही लोग आवागमन कर रहे हैं। वही किसानों के पशुओं को चारे की समस्या हो रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लगभग दो दर्जन विद्यालय नदी के पानी से घिर गए है। स्कूल में पानी घुसने से विद्यालय बंद हो गए है। इसमें देवारा खास राजा प्रथम व द्वितीय, चक्की हाजीपुर, बांका बूढनपट्टी, प्राथमिक व जूनियर रोशनगंज, सेमरी, परसिया, देवरा, इस्माइलपुर सहित 22 विद्यालय नदी के पानी से घिरे हुए हैं। जिससे इन विद्यालयों पर तैनात अध्यापक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इन शिक्षकों को एबीएसए ने बंधे पर बाढ़ चौकियों से संबद्ध कर सहयोग के लिए तैनात कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें