सराफा कारोबारी को गोली मारने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
Azamgarh News - आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश ने रविवार को लूट की कोशिश में सराफा कारोबारी को गोली मारी थी। पुलिस ने उसे...

आजमगढ़, संवाददाता। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ौरा गांव के पास सोमवार की सुबह हुई पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश ने रविवार की रात में बिंद्रा बाजार में लूट में असफल होने पर सराफा कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया था। मुठभेड़ में घायल बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार निवासी पप्पू सिंह की उनके मकान में ही सराफा की दुकान है। रविवार की शाम दुकान बंद कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। लूट का प्रयास करने लग, विरोध करने पर पप्पू सिंह को गोली मारकर फरार हो गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। घायल का उपचार चल रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीम लगाई गयी हैं। थानाध्यक्ष बसंतलाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की लूट की घटना में शामिल बदमाश बाइक से जा रहे हैं। पुलिस ने बाइपास मार्ग पर घेरा बंदी कर दी। कोहड़ौर ईंट भट्ठा के पास पुलिस ने घेरा बंदी कर दी। पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किय तो बदमाश पुलिस पर फरार कर भागने लगे। बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के दाए पैर में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल बदमाश फरदी निवासी आंवक थाना रानी की सराय को पकड़ लिया। उसका साथी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि घायल बदमाश के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, पिस्तल और कारतूस बरामद हुआ। एसपी सिटी ने बताया कि फरार चल रहे दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमे लगी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।