प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य शोभा यात्रा

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

बरदह, आजमगढ़ में जिवली स्थित राम जानकी मंदिर पर प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा के लिए गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और शिव परिवार की प्रतिमाओं की स्थापना की गई।

प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली भव्य शोभा यात्रा

बरदह, आजमगढ़। क्षेत्र के जिवली स्थित राम जानकी मंदिर पर गुरुवार का प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा से पूर्वगाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्मिय हो गया।जिवली राम जानकी मंदिर में प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। दूसरे दिन गुरुवार को भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और शिव परिवार के साथ नंदी की प्रतिमाओं के स्थापित करने से पूर्व मंदिर परिसर से गांजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा क्षेत्र के काली मंदिर, ब्रह्म बाबा मंदिर, डीह और शिवाला शिव मंदिर से सती स्थल समेत अन्य स्थानों पर भ्रमण करते हुए पुन: जिवली राम जानकी मंदिर परिसर पर आया।

शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस दौरान मुख्य सहयोगी चंद्रप्रकाश राय, निर्मला देवी, पुजारी महेंद्र दास बाबा, विनोद राय, घनश्याम राय्,ा राधेश्याम राय्,ा सभानंद राय, लल्लन राय, मुन्ना राय, अमित तिवारी, नितेश त्रिपाठी ने इस आयोजन में शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।