ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़महारूद्र यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

महारूद्र यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

क्षेत्र के भरथीपुर में श्रीमहारूद्र यज्ञ वृहद मानस सम्मेलन व 51 कुण्डीय यज्ञ के लिए शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। इसमें हाथी, घोड़े व बाजे-गाजे के साथ कन्याएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी।...

महारूद्र यज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sat, 09 Feb 2019 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के भरथीपुर में श्रीमहारूद्र यज्ञ वृहद मानस सम्मेलन व 51 कुण्डीय यज्ञ के लिए शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। इसमें हाथी, घोड़े व बाजे-गाजे के साथ कन्याएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। भक्तों के जयकारों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।

पल्हना ब्लाक के भरथीपुर बाजार में जनसहयोग से होने वाले श्रीमहारूद्र यज्ञ वृहद मानस सम्मेलन के लिए सुबह से भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। 51 कुण्डीय यज्ञ का आयोजन संत त्रिभुवन दास महाराज की देखरेख में किया गया। महायज्ञ से पूर्व भरथीपुर बाजार से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। इसमें हाथी, घोड़े व बाजे-गाजे के साथ कन्याएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। उनके पीछे काफी संख्या में भक्त गीत गाते हुए चल रहे थे। भरथीपुर बाजार से निकली कलश यात्रा विभिन्न मागार्े से होते हुए चार किमी दूर स्थित मां पाल्हमेश्वरी धाम पर पहुंची। जहां से कलशों में जल भरकर वापस यात्रा यज्ञ मंडल की ओर रवाना हो गयी। इसमें बाबा सबसे आगे चल रहे थे, जिनकी एक झलक पाने के लिए शिष्य आतुर थे। यज्ञ मंडप में यात्रा के पहुंचने पर कलशों को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्थापित किया गया। वहीं भक्तों के जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के दौरान तरवां थाने के एसओ समेत काफी संख्या में पुरुष व महिला सिपाही मुस्तैद रहे ताकि कोई परेशानी न हो सके। इस मौके पर यज्ञाचार्य शंकर चौबे, कथावाचक मदन मोहन मिश्र, अमरनाथ तिवारी, विंध्याचल दूबे, रश्मि शास्त्री झांसी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें