ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़राज्यपाल एक नवंबर को आजमगढ़ आएंगी

राज्यपाल एक नवंबर को आजमगढ़ आएंगी

आजमगढ़। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एक नवंबर को यहां आएंगी। वह आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों के साथ बैठक...

राज्यपाल एक नवंबर को आजमगढ़ आएंगी
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sun, 24 Oct 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एक नवंबर को यहां आएंगी। वह आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों के साथ बैठक करेंगी। सरकार की विभिन्न योजनाओं पर उनसे विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगी। जेल का निरीक्षण करने के बाद वह वृद्धावस्था आश्रम का हाल भी जानेंगी। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल ने बताया राज्य मुख्यालय से भेजे गए पत्र में एक नवंबर को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के यहां आने का उल्लेख किया गया है। बताया कि राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलने के बाद अफसरों को अलर्ट कर दिया गया है। उन्हें महामहिम के के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दे दी गई। कार्यक्रम स्थल के चयन सहित अन्य तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। उधर, कलक्ट्रेट में राज्यपाल भवन से भेजे गए पत्र के मुताबिक कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी विभागों से मांगी गई है। इसका आंकड़ा सीडीओ के यहां एकत्र किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें