ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़महंगाई भत्ता जल्द जारी करे सरकार : शैलेश

महंगाई भत्ता जल्द जारी करे सरकार : शैलेश

शहर से सटे भंवरनाथ स्थित गांधी गुरूकुल इंटर कालेज में रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के जिला कार्यकारिणी, विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा...

महंगाई भत्ता जल्द जारी करे सरकार : शैलेश
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sun, 04 Jul 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। संवाददाता

शहर से सटे भंवरनाथ स्थित गांधी गुरूकुल इंटर कालेज में रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के जिला कार्यकारिणी, विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा संरक्षक मंडल की बैठक हुई। इस दौरान शिक्षक समस्या पर चर्चा की गई।

प्रांतीय मंत्री शैलेश राय ने कहा कि सरकार शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रति सहानुभूमि दिखाते हुए तत्काल महंगाई भत्ता जारी करें। उन्होने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति अब इतनी खराब नही रह गयी है। कि सरकार महंगाई भत्ता के प्रति कोई बहाना बना सके। उन्होने कहा कि आज पूरे प्रदेश में सरकारी उदासीनता के कारण शिक्षक व कर्मचारी परेशान है तथा सरकार निरंकुश एवं मस्त है। उसे इसका खामियाजा 2022 के चुनाव में भुगतना पडे़गा। जिलाध्यक्ष बालकेश दूबे ने कहा कि सरकार की शासक वर्ग अपना फिर से मूल्यांकन करे।ं इस मौके पर मंडल महामंत्री दिनेश सिंह ,साकेत चतुर्वेदी ,बलवंत कुमार श्रीवास्तव ,शेषनाथ स्िंाह , रविशंकर लाल ,दिनेश सिंह, अशोक सिंह ,इन्द्रसेन सिंह,जर्नादन यादव, हरेन्द्र राय, अशोक प्रजापति , अरूण गौतम,अशोक ,राजीव रंजन गोयल,विनोद पांडेय,अमित गुप्ता हितेश कुमार , सुशील राय ,विवेक सिंह आदि शामिल रहे ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें