Azamgarh News: जांच में खाद्यान्न और चीनी की कालाबाजारी पर कोटेदार पर केस

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: आजमगढ़ के समेंदा गांव में सरकारी राषन दुकानदार के खिलाफ कालाबाजारी का मामला दर्ज किया गया है। जांच में दुकान में खाद्यान्न का स्टॉक शून्य पाया गया, जबकि पीडीएस रिपोर्ट में पर्याप्त स्टॉक दिखाया गया था। 23 कार्डधारकों का अंगूठा लगवाकर आवश्यक वस्तुएं नहीं दी गईं और 25 को कम राशन दिया गया।

Azamgarh News: जांच में खाद्यान्न और चीनी की कालाबाजारी पर कोटेदार पर केस

Azamgarh News: आजमगढ़,संवादाता। सठियांव विकास खंड क्षेत्र के समेंदा गांव के सरकारी सस्ते राशन की दुकानदार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने सिधारी थाने में सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। जांच के दौरान दुकान के गोदाम में खाद्यान्न का स्टॉक शून्य मिला, जबकि ऑनलाइन पीडीएस रिपोर्ट में 93.41 कुंतल गेहूं, 327.22 कुंतल चावल और 1.38 कुंतल चीनी का स्टॉक दर्ज था। जो स्टाक में 422.01 कुंतल खाद्यान्न कम पाया गया। समेंदा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि कोटेदार हवलदार यादव उपभोक्ताओं का अंगूठा लगाकर खाद्यान्न के लिए दौड़ाता है।

जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर आठ सितंबर को पूर्ति विभाग की टीम ने ग्राम समेंदा के पंचायत भवन में 110 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए। इसके बाद उचित दर विक्रेता हवलदार यादव की दुकान का निरीक्षण किया तो दुकान बंद मिली। कोटेदार के पुत्र विपुल यादव ने बताया कि उनके पिता इलाज के लिए आजमगढ़ शहर गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच टीम ने गोदाम खुलवाकर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया, तो दोनों कमरों में गेहूं,चावल और चीनी नहीं मिली। केवल खाली प्लास्टिक और जूट के बोरे पाए गए। स्टॉक रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके से ई-पॉस मशीन, आईरिस मशीन और इलेक्ट्रॉनिक कांटा कब्जे में लेकर संबंधित कंपनी के जिला इंजीनियर की सुपुर्दगी में दिया गया। उन्होंने बताया कि जांच में 23 कार्डधारकों का अंगूठा लगवाने के बाद आवश्यक वस्तुए नहीं दी गईं। वहीं 25 कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में कम राशन देने की बात सामने आई। कोटेदार हवलदार यादव के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक सठियांव मनोज कुमार सिंह सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: जांच में खाद्यान्न और चीनी की कालाबाजारी पर कोटेदार पर केस