ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़आजमगढ़ में बाढ़ की विनाशलीला जारी, घाघरा में कटकर बहा बेलहिया पुल

आजमगढ़ में बाढ़ की विनाशलीला जारी, घाघरा में कटकर बहा बेलहिया पुल

आजमगढ़ में घाघरा नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी तबाही जारी है। जल स्तर कम होने से कटान और तेज हो गई है। मंगलवार की रात में बेलहिया संपर्क मार्ग पर बना 14 लाख की लागत का पुल कटकर बह गया। पुल के बह...

आजमगढ़ में बाढ़ की विनाशलीला जारी, घाघरा में कटकर बहा बेलहिया पुल
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Wed, 26 Aug 2020 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़ में घाघरा नदी का जलस्तर कम होने के बाद भी तबाही जारी है। जल स्तर कम होने से कटान और तेज हो गई है। मंगलवार की रात में बेलहिया संपर्क मार्ग पर बना 14 लाख की लागत का पुल कटकर बह गया। पुल के बह जाने से दर्जन भर गांवों का संपर्क कट गया। इधर प्राथमिक विद्यालय सेमरी का दो शौचालय , दो कमरा भी घाघरा नदी में बह गया। स्कूल का स्तित्व खतरे में है। साथ ही कृषि योग्य भूमि भी कट रही है।

घाघरा नदी बदरहुआ नाले पर खतरा बिंदु से 23 सेमी और डिघिया नाले पर 50 सेमी.खतरा बिंदु से ऊपर बह रही है। 24 घंटा में बदरहुआ नाले पर 24 सेमी. और डिघिया नाले पर 34 सेमी. घटाव दर्ज किया गया। मंगलवार को बदरहुआ नाले पर शाम चार बजे 72.15 सेमी से 24 सेमी घटकर बुधवार को शाम चार बजे 70.90 पर बह रही है। डिघिया नाले पर 71.24 से 70.90 पर बह रही है। जल स्तर नीचे खिसकने से घाघरा की बाढ़ से देवारा खास राजा, अचल नगर में कटान और तेज हो गई है।

बगहवा,झगरहवा गांव पर भी संकट मंडरा रहा है। बगहा गांव से 70 मीटर की दूरी पर घाघरा नदी कटान कर रही है। जूनियर विद्यालय बघवा सहित 13 लोगों के आशियाने पर खतरा मंडरा रहा है । बेलहिया संपर्क मार्ग पर बना पुल मंगलवार की रात में कट कर बह गया। इस संपर्क मार्ग से आराजी अजगरा मगरवी , बेलहिया ,अजगरा मगरवी,धुसवा,झनझनपुर, सोनौरा सहित एक दर्जन गांव के लोगों का आवागमन होता था, जो अब बाधित हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें