Ghaghara River Erosion Threatens Villages as Water Level Drops in Sagdi Tehsil घाघरा के जलस्तर में गिरावट से कटान का फिर बढ़ा खतरा , Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsGhaghara River Erosion Threatens Villages as Water Level Drops in Sagdi Tehsil

घाघरा के जलस्तर में गिरावट से कटान का फिर बढ़ा खतरा

Azamgarh News - दो दिनों के अंदर दस एकड़े खेती की जमीन नदी में समाई 0 मीटर निशानेबाजी में दो स्वर्ण पदक एवं एक कांस्य पदक अपने नाम किया। आदित्य विक्रम सिंह बूढ़नपुर तह

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Mon, 8 Sep 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
घाघरा के जलस्तर में गिरावट से कटान का फिर  बढ़ा  खतरा

लाटघाट हिंदुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर प्रवाहित घाघरा के जलस्तर में गिरावट से कटान का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। तटवर्ती क्षेत्रों में पढ़ने वाले गांवों के पास कटान तेजी से हो रही है। सहबदिया गांव के पास पिछले दो दिनों के अंदर दस एकड़ खेती की जमीन कट कर नदी में समा चुकी है। आबादी की जमीन भी कटने लगी है। जबकि पांच लोगों के घर कटान के मुहाने पर है। नदी का जल स्तर घटने पर गांगेपुर ,पर्शिया, सहबदिया, उरदिहा, अचल नगर में उपजाऊ जमीन तेजी से कट रही है ।गांगेपुर, पर्शिया, डिघिया, अचल नगर में अब तक सैकड़ो बीघा जमीन घाघर नदी काट चुकी है।

देवारा खास राजा के झगरवा के पूरा में भी कटान तेज हो गई है ।उपजाऊ जमीन और आबादी की जमीन काट कर घाघरा नदी गांव की तरफ दवाव बन रही है। पांच लोगों के मकान घाघरा नदी के कटान के मुहाने पर हैं। इन मकानों को बचाने के लिए बाढ़ खंड विभाग कटान को रोकने के प्रयास में जुटा है। कटान की यही स्थिति रही तो 200 घर घाघरा नदी के कटान की जद में आ सकते हैं । इधर बाढ़ के पानी से फसल बर्बाद होने से पशुओं के सामने हरे चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है ।पशुपालक दूर से जाकर पशुओं के लिए हारेचारे की व्यवस्था कर रहे हैं ।बाढ़ का पानी घटने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जगह-जगह जल जमाव होने से संक्रामक रोग फैल रहे हैं । स्वास्थ्य विभाग की टीम बाढ़ प्रभावित गांवों में नहीं जा रही है । बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए 10 बाढ़ चौकिया बनाई गई हैं ।बाढ़ चौकियों पर कर्मचारी दिखाई नहीं दे रहे है। मानिकपुर ,भदौरा, शाहडिह,बांका संपर्क मार्गों पर जल भरा होने से आवागमन की समस्या उत्पन्न हो रही है रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी के लिए लोग पैदल पानी से होकर अपने सामानों के साथ पैदल आवागमन कर रहे हैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को बीमार होने पर भी आवागमन की समस्या उत्पन्न हो रही है रास्ते जगह-जगह कट गए हैं। 24 घंटे में 30 सेमी. घटा जलस्तर लाटघाट। घाघरा नदी के जल स्तर में 24 घंटे में 30 सेमी. घटाव दर्ज किया गया। बदरहुआ गेज पर रविवार को शाम चार बजे का जलस्तर 71. 90 मीटर पर था। सोमवार को शाम चार बजे घट कर 71.60 मीटर पर आ गया । 24 घंटे में यहां पर 30 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। यहां पर नदी खतरा बिंदु 71.68 से आठ सेंटीमीटर नीचे बह रही है । डिघिया गेज पर रविवार को शाम चार बजे नदी का जलस्तर 71.22 मीटर पर था । सोमवार को शाम चार बजे घट कर 70.92 मीटर पर आ गया। इस गेज पर भी 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है । यहां पर घाघरा नदी खतरा बिंदु 70.40 से 52 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।