हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

जीयनपुर के केशवपुर गांव में सोमवार रात हिस्ट्रीशीटर नागेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव एक बाग में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। नागेंद्र के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या की आशंका जताई है।

हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में सोमवार की आधी रात को एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह गांव से एक सौ मीटर दूर स्थित बाग में उसका रक्त रंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी 22 वर्षीय नागेंद्र यादव पुत्र हरेंद्र यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के कुल नौ मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह काफी दिनों से घर पर ही रहता था। परिजन का कहना है कि सोमवार की रात को वह घर से निकल कर चला गया किसी को जानकारी नहीं हो सकी।

इधर मंगलवार की सुबह गांव से सौ मीटर दक्षिण तरफ स्थित बगीचे में उसका रक्त रंजित शव पड़ा देख ग्रामीणों ने परिजन के साथ ही पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। ग्रामीणों का कहना कि नागेंद्र यादव के कनपटी पर गोली के निशान मिले। जिससे पुलिस आशंका जता रही है कि रात में किसी अपराधी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है। इधर नागेंद्र की हत्या की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।