ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़सड़क पर बह रहा घरों से निकलने वाला गंगा पानी

सड़क पर बह रहा घरों से निकलने वाला गंगा पानी

मुबाकरपुर नगर के रसूलपुर उत्तरी मुहल्ले के करीब बीस घरों के लोगों का पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर बह रहा है। जिससे राहगीरों समेत...

सड़क पर बह रहा घरों से निकलने वाला गंगा पानी
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sat, 13 Aug 2022 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मुबारक पुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुबाकरपुर नगर के रसूलपुर उत्तरी मुहल्ले के करीब बीस घरों के लोगों का पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर बह रहा है। जिससे राहगीरों समेत सड़क के अगल- बगल के लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वही सड़क पर गंदा पानी एकत्रित होने से मुहल्लेवासियों को संक्रमण बिमारी फै लने की आशंका है।

मुबारकपुर पाही सम्पर्क मार्ग पर स्थित रसूलपुर उत्तरी मुहल्ले के करीब बीस घरों का गंदा पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। इस समस्या से विगत कई सालों से मुहल्लावासी जुझ रहे हैं। पानी निकासी की व्यवस्था न होने से लोगोंं के घरो का गंदा सड़क पर बाह रहा है। पानी लगने से सड़़क टुट गई है। सड़क टुटने के कारण सड़क पर हमेशा पानी लगा रहता है। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों समेत मुहल्ले वासियों को काफी दिक्कते उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद नगर पालिका मूकदर्शक बनी हुई है। इस संबंध में शम्भू राम, विनोद कुुमार, अरविन्द, हीरालाल ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर प्रशासन को लिखित शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। जिसके कारण हम लोगेां को काफी दिक्कते उठानी पड़ रही है। ईओ प्रतिभा सिंह ने कहा कि सर्वे करवा कर शीघ्र ही नाला बनवाई जायेगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें