शिविर में सौ से अधिक दिव्यांगों को मिला नया जीवन

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित चौथे नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी। समारोह में कई समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

शिविर में सौ से अधिक दिव्यांगों को मिला नया जीवन

आजमगढ़, संवाददाता। शहर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच शाखा की ओर से आयोजित चतुर्थ नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं अंग प्रदान शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के मुख्य अतिथि गैलेंट ग्रुप के चेयरमैन चंद्रप्रकाश अग्रवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीओ परीक्षित खटाना, एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शुभम तोदी, मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रीति बाजोरिया, प्रांतीय सहायक मंत्री इशांक शाह मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक विशाल गोयनका ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से 100 से अधिक दिव्यांग को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है।इस

मौके पर शाखा अध्यक्ष अविनाश जालान, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विष्णु रुंगटा, श्यामसुंदर डालमिया, युगल किशोर जालान, अशोक शर्मा, अशोक रुंगटा, अजीत रुंगटा, अनिल रुंगटा, भोलानाथ जालान, दीपक अडूकिया, अशोक खंडेलिया, मनोज खेतान, राजीव डालमिया, संजय डालमिया, सुनील अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।