स्वास्थ्य शिविर में 546 मरीजों का परीक्षण
शाहगढ़ के सम्मोपुर गांव में स्व. राजाराम यादव की स्मृति में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 546 लोगों की जांच की गई और उन्हें दवाएं वितरित की गईं। चिकित्सकों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

शाहगढ़, हिंदुस्तान संवाद। विकास खंड पल्हनी क्षेत्र के सम्मोपुर गांव में सोमवार को स्व. राजाराम यादव की स्मृति में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने 546 लोगों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। शिविर में डॉ. मोहम्मद अफजल, डॉ. नेहा दूबे, डॉ. नवीन दूबे, डॉ. बी पांडेय, डॉ. गिरीश सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. देवेश दूबे, डॉ. राजीव पांडेय, डॉ. रणधीर सिंह, डॉ. डीसी श्रीवास्तव, डॉ. एचपी त्यागी ने लोगों की जांच की। इस अवसर पर रामजनम यादव, सुभाष यादव, विजय शर्मा, विष्णु शर्मा, रामानंद राम, संतोष गोंड, नितिन सिंह, दशरथ यादव, कमलेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


