Azamgarh News: खाद्यान्न में गड़बड़ी मिलने पर कोटेदार के खिलाफ केस

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: आजमगढ़ में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी मिलने पर एक महिला कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच में पाया गया कि केवल 272 कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण हुआ, जबकि 453 कार्डधारक पंजीकृत थे। ग्रामीणों ने अनियमितताओं की शिकायत की थी।

Azamgarh News: खाद्यान्न में गड़बड़ी मिलने पर कोटेदार के खिलाफ केस

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के खाद्यान्न वितरण में जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर मंदे गांव की महिला कोटेदार के खिलाफ जहानागंज थाने में केस दर्ज किया गया है। डीएम के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। जहानागंज विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंदे के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। जिसके आधार पर पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने 30 सितंबर 2026 को मंदे गांव में स्थित सरकारी खाद्यान्न की दुकान का निरीक्षण किया था। जांच में उन्होंने पंजीकृत कुल 453 कार्डधारकों के सापेक्ष 272 कार्डधारकों को ही खाद्यान्न वितरण करना पाया और वितरण प्रतिशत 60.09 रहा, जो विकासखंड में सबसे कम बताया गया।

इसके बाद उन्होंने कोटे की दुकान को खुलवाकर खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन किया। मौके पर खाद्यान्न नहीं मिला। विक्रेता द्वारा स्टॉक रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं किया गया। विभागीय ऑनलाइन पीडीएस रिपोर्ट के मिलान में 18.47 क्विंटल गेहूं, 63.66 क्विंटल चावल और 0.42 क्विंटल चीनी कम पाई गई। मौके पर मौजूद छह अंत्योदय और 28 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों समेत कुल 34 कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक कार्डधारकों ने पिछले दो से पांच महीने से अंगूठा लगवाने के बावजूद खाद्यान्न नहीं मिलने की बात कही। कुछ कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि ई-पॉस मशीन पर खाद्यान्न वितरण के दौरान वास्तविक खाद्यान्न के स्थान पर ईंट-पत्थर और बटखरे का वजन रखकर वितरण खारिज किया जाता था। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर मंदे गांव की कोटेदार मुन्नी देवी पत्नी स्व. निरंजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: खाद्यान्न में गड़बड़ी मिलने पर कोटेदार के खिलाफ केस