ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़रौनापार में रास्ते के विवाद में पथराव चार घायल

रौनापार में रास्ते के विवाद में पथराव चार घायल

रौनापार थाना क्षेत्र के सोन बुजुर्ग गांव में सोमवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गये। ईट पत्थर चलने से दोनो पक्षों से कुल आठ लोग घायल हो गये। एसडीएम सगड़ी व सीओ सगड़ी सहित अन्य पुलिस कर्मी...

रौनापार में रास्ते के विवाद में पथराव चार घायल
आजमगढ़। निज संवाददाताMon, 17 Sep 2018 06:58 PM
ऐप पर पढ़ें

रौनापार थाना क्षेत्र के सोन बुजुर्ग गांव में सोमवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गये। ईट पत्थर चलने से दोनो पक्षों से कुल आठ लोग घायल हो गये। एसडीएम सगड़ी व सीओ सगड़ी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। इसके साथ ही परिवारिक रंजिश को लेकर दो भाई आपस में भिड़ गये। दोनो पक्ष से महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गये। 
लाटघाट संवाददाता के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के सोन बूजुर्ग गांव में सोमवार को प्रधान फिरदौस बानो रास्ता का निर्माण करा रही थी। रास्ता निर्माण को लेकर प्रधानपति दानिश व पूर्व प्रधान सोफियान अहमद के बीच राजनीतिक विवाद चल रहा था जिसे लेकर दोनो पक्ष आसमने सामने हो गये। विवाद बढ़ने पर दोनो पक्ष में पथराव हो गया। एक पक्ष से जैद, आबिद, मु. आसिफ, मु. अरसद घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज श्रीवास्तव, सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह, थाना प्रभारी रौनापार गिरिजेश सिंह, एसआई आशुतोष मिश्र सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दोनो पक्ष की सहमति से रास्ते से अवरोध को हटाया गया।
बिलरियागंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेंत्र के सियरहा श्रीनगर में सोमवार को परिवारिक रंजिश को लेकर सगे भाईयों में विवाद हो गया। लाठी डंडे से हुई मारपीट में दोनो पक्ष से चार-चार लोग घायल हो गये। घायलों का बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार चल रहा है।  एक पक्ष से 12 वर्षीय अंकित चौरसिया, 15 वर्षीय आलोक चौरसिया  पुत्रगण अनिल, 40 वर्षीय अनिल व इनकी पत्नी प्रमिला घायल हो गयी। वही दूसरे पक्ष से 34 वर्षीय सुनिल चौरसिया इनकी पत्नी लक्ष्मी व 30 वर्षीय सुधीर व इनकी पत्नी रुक्मिना घायल हो गयी थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें