Fog Disrupts Traffic in Azamgarh Cold Weather and Temperature Changes सुबह निकली हल्की धूप, पूरे दिन आसमान पर बादलों का डेरा, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsFog Disrupts Traffic in Azamgarh Cold Weather and Temperature Changes

सुबह निकली हल्की धूप, पूरे दिन आसमान पर बादलों का डेरा

Azamgarh News - आजमगढ़ में रविवार को भोर में कोहरे की चादर छाई रही, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। हल्की धूप निकलने के बाद भी ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचा, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Mon, 30 Dec 2024 12:03 AM
share Share
Follow Us on
सुबह निकली हल्की धूप, पूरे दिन आसमान पर बादलों का डेरा

आजमगढ़, संवाददाता। बूंदाबादी के बाद दूसरे दिन रविवार को भोर में कोहरा छाये होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था। कोहरा छंटने के बाद हल्की धूप निकली। हवा के साथ बादलों ने आकर आसमान में डेरा डाल लिया। तेज हवा चलने से शाम होते ही ठंड का कहर शुरू हो गया। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ा, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। एक सप्ताह पूर्व मौसम परिवर्तित हो गया। बुधवार के बाद शनिवार को पूरे दिन बूंदाबादी होती रही। इससे ठंड का इजाफा हो गया। रविवार की भोर में कोहरे के चादर छाये हुए थे। जिससे वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गया। नगर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा अधिक रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। सुबह धूप निकलने के बाद कोहरा छंट गया। धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत महसूस की, लेकिन तेज हवा के साथ ही आसमान में बादलों ने आकर डेरा जमा लिया। सुबह 11 बजे के बाद बादलों की ओट में सूरज छिप गए। पूरे दिन आसमान पर बादल छाए हुए थे। हवा और बादल के चलते शाम होते ही ठंड बढ़ गयी। शाम के बाद लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया था। शनिवार को जिले में तापमान अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर ही स्थिर रहा। हवा और बादलों के चलते भोर में और रात में अभी ठंड का कहर बरकरार रहेगा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने दिनभर अलाव का सहारा लिया। इससे वाहन चालक और राहगीर परेशान रहे। बाजारों में भी चहल-पहल कम रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।