प्रियंका जिलाध्यक्ष, कंचन बनीं मंत्री

Mar 02, 2026 10:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में पहली बार महिला प्रकोष्ठ का चुनाव हुआ। प्रियंका श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष और कंचन मौर्य को मंत्री चुना गया। शिक्षकों में उत्साह रहा और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। बैठक जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।

प्रियंका जिलाध्यक्ष, कंचन बनीं मंत्री

सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में पहली बार महिला प्रकोष्ठ का चुनाव हुआ। इसमें प्रियंका श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष और कंचन मौर्य को मंत्री चुना गया। इस चुनाव को लेकर शिक्षको में काफी उत्साह रहा। लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। इससे पहले शिक्षक सदन में रविवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद लाल श्रीवास्तव, बृजेश राय, याशीन जफर, कामेश्वर सिंह, अवधराज सिंह, राजेश सिंह, मंजुलता राय, आयशा खान समेत अन्य लोगों ने नवनिर्चाचित पदाधिकारियों बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।