जागरूकता और निर्देशो तक सिमटा अग्नि शमन विभाग
अधूरे मानको पर कोचिंग सेंटरो का चल रहा संचालन से लेकर गांव की बाजारो तके अधूरे मानको पर कोचिंक सेंटरो, कंप्यूटर सेंटर और ई-लाइव्रेरी का संचालन किया जा

आजमगढ़, संवाददाता। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुई आग की घटना के बाद जनपद का अग्निशमन विभाग जागरूकता और निर्देशे तक सिमट कर रहा गया है। शहर से लेकर गांव की बाजारो तके अधूरे मानको पर कोचिंक सेंटरो, कंप्यूटर सेंटर और ई-लाइव्रेरी का संचालन किया जा हा है। यहां पर दुर्घटना होने पर बचाव केलिए पर्यापत इंतजाम नहीं हैं।आग की घटना से सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है। अग्निशमन विभाग कोचिंग सेंटरो की जांच में खानापूर्ति करने में जुटा हुआ है। जनपद के एक भी कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई नही हुई है। व्यवस्था में खामिया मिलने पर अग्निशमन विभाग व्यवस्था को ठीक करने की चेतवनी देते हुए नोटिस दे रहा है।
सीएफओ विवेक शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को भी शहर के कोचिंग सेंटरो की जांच की गई। कोचिंग संस्थानों, कंप्यूटर सेंटरों, पुस्तकालयों और शिक्षण संस्थानों में जांच की। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, बिजली सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की। कमियां पाए जाने पर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही संस्थान संचालकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षित निकासी के संबंध में जागगरूक किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


