अज्ञात कारणों से मड़ई में लगी आग, चार बकरियां जलकर मरी
Azamgarh News - आजमगढ़ के पवई गांव में बुधवार रात अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लग गई। आग लगने से चार बकरियों की झुलसकर मौत हो गई। गांववासियों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के पवई गांव में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लग गई। जिससे मड़ई में बंधी चार बकरियों की झुलस कर मौत हो गई। गांव के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। पशुपालक ने लाखों रुपये का नुकसान होना बताया है।पवई गांव निवासी हीरालाल घर के पास मड़ई डालकर बकरी पालन किया है। बुधवार की रात परिवार के लोग सो रहे थे। रात में अज्ञात कारण से मड़ई में आग लग गई। आग के विकराल रूप लेने पर लोगों को जानकारी हुई। पशुपालक के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर गए।
आग से झुलसकर चार बकरियों की मौत हो गई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


