ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़रास्ते के विवाद में मारपीट, एक दर्जन घायल

रास्ते के विवाद में मारपीट, एक दर्जन घायल

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौदौका गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। जिसमें दो पक्षों से कुल एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसे...

रास्ते के विवाद में मारपीट, एक दर्जन घायल
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sat, 27 Nov 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। संवाददाता

शहर कोतवाली क्षेत्र के चौदौका गांव में गुरुवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठियां चली। जिसमें दो पक्षों से कुल एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसे घायलवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

चौदौका गांव निवासी घायल मनीष (24) पुत्र छट्ठू, महीमा (22) पत्नी मनीष ने विपक्षी पर रास्ते बंद करने का अरोप लगाते हुए कहा कि लगभग दो साल से घर के सामने रास्ते का विवाद चल रहा है। जिसको को लेकर उस रास्ते पर आना-जाना मना है। गुरुवार की रात मै अपनी पत्नी के साथ घर आया, लेकिन मुझे पता नहीं था कि उस रास्ते का विवाद चल रहा है। जैसे ही रास्ते के माध्यम से घर जा रहे थे कि तभी विपक्षी अपशब्द कहने लगे पूछने पर लाठी-ड़डे से हम दोनों को मारने पीटने लगे इतने में परिवार वाले भी सुनीता (45) पत्नी छट्ठू, अनीष (16) पुत्र छट्ठू भी दौडे तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जबकि दूसरे पक्ष के नीलम (46) पत्नी सुरेश ने बताया कि लगभग दो साल पूर्व विवाद हुआ था। उसी विवाद के चलते विपक्षी मुझे लात-घूसों से मारने लगे। इतने में देख मुझे बचाने के लिए धर्मू(44)पुत्र बालकिशुन, सोनम(18) पुत्री सुरेश, सोनम (18) पुत्री सुरेश, पूनम(16) पुत्री सुरेश, बिन्नी(16) पुत्री अवधूराम, सिंधू(30) पत्नी सनाधन और चंद्रावती(60) पत्नी बालकिशुन दौड़े तो उसी समय विपक्षी भी लाठी-ड़डे से लैस होकर आ गए और दोनों पक्षो में जमकर चली लाठियां जिसमें सभी गंभीर रुप से घायल हो गए। शुक्त्रवार की सुबह डाक्टर सतीष चंद्र कन्नौजिया ने सोना,धर्मू महीमा और मनीष की हालत गंभीर बताई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें