ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़दो स्थानों पर मारपीट ,पांच घायल

दो स्थानों पर मारपीट ,पांच घायल

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा...

दो स्थानों पर मारपीट ,पांच घायल
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Sun, 05 Dec 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। संवाददाता

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके साथ ही कंधरपुर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी घायल 45 वर्षीया लक्ष्मीना पत्नी निनकू ने बताया कि पड़ोस के लोगों से पुरानी रंजिश चलती है। शुक्रवार की शाम को पड़ोसी लक्ष्मीना के पुत्र मनोज से विवाद हो गया। विपक्ष के लोग लाठी डंडा के साथ घर आ कर गाली गलौज देने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडा से मार कर लक्ष्मीना, 25 वर्षीया विंद्रावती पत्नी राजू, 20 वर्षीया डिंपल व 15 वर्षीया रोली पुत्रीगण निनकू को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा गांव निवासिनी 45 वर्षीया रीना निषाद पत्नी सिधारी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात बहन की शादी थी। गांव के कुछ लोगों उपद्रव मचा रहे थे। विरोध करने पर मारेपीटे। इसके बाद मामला शांत हो गया। शनिवार की सुबह लोगों ने लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें