Azamgarh News: जिले में 30 सितंबर तक धारा 163 लागू
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News: आजमगढ़ में अपर जिला मजिस्ट्रेट गम्भीर सिंह ने 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चले सावन माह के दौरान होने वाले पर्वों की घोषणा की है। इसमें 4 अगस्त को चेहल्लुम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 17 अगस्त को नागपंचमी, और 28 अगस्त को रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्व शामिल हैं। सुरक्षा के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 का पालन किया जाएगा।

Azamgarh News: आजमगढ़। अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त/राजस्व गम्भीर सिंह ने बताया है कि जनपद में दिनांक 30 जुलाई से सावन माह शुरू हुआ जो 28 अगस्त को समाप्त हो रहा है। 4 अगस्त को चेहल्लुम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 17 अगस्त को नागपंचमी, 26 अगस्त 2को ईद—ए—मिलाद/बारावफात, 28 अगस्त को रक्षाबंधन/सावन माह का समापन, 8 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा/अनन्त चतुदर्शी का पर्व मनाया जाना है। इसके अतिरिक्त सचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग समेत अन्य प्रतियोगी परिक्षाएं भी संचालित हैं। शांति—व्यवस्था बनाये रखने हेतु 30 सितंबर तक जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता—2023 की धारा 163 लागू रहेगी।


