ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़ताड़ी पीने के बाद पिता की मौत, बेटा सहित दो गंभीर

ताड़ी पीने के बाद पिता की मौत, बेटा सहित दो गंभीर

स्थानीय थाना क्षेत्र के बजहा गांव में पिता पुत्र व उसकी बहू सहित चार लोगों ने ताड़ी पी। कुछ देर बाद चारो लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गयी। देर रात गांव के लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र...

ताड़ी पीने के बाद पिता की मौत, बेटा सहित दो  गंभीर
जहानागंज। हिन्दुस्तान संवादTue, 29 May 2018 06:17 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय थाना क्षेत्र के बजहा गांव में पिता पुत्र व उसकी बहू सहित चार लोगों ने ताड़ी पी। कुछ देर बाद चारो लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गयी। देर रात गांव के लोगों ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहानागंज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। पुत्र की हालत गंभीर होने पर को रेफर कर दिया। अन्य दो का उपचार चल रहा है।

बजहां गांव निवासी 50 वर्षीय रामवचन राजभर पुत्र नवरंगी राजभर अपने 19 वर्षीय पुत्र मोनू राजभर के साथ ताड़ी पी रहा था। गांव के 60 वर्षीय मारकंडेय पांडेय पुत्र स्व. काशी पांडेय ने भी यही पर ताड़ी पी तीनो के बाद बची हुई ताड़ी रामबचन की बहू परमशीना पत्नी राजू ने भी पी लिया। कुछ ही देर बाद उक्त सभी लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गयी। रामबचन व उसके पुत्र व मारकंडेय की हालत गंभीर हो गयी। रात में चारो को जहानागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेें भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने रामबचन को मृत घोषित कर दिया। वही उसके पुत्र मोनू को रेफर कर दिया। उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई। बहू की हालत ठीक होने पर छुट्टी देदी गयी। मारकंडेय का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार चल रहा है।

ताड़ी के सेवन से दो और हुए बीमार
क्षेत्र के बजहा गांव में ताड़ी के सेवन से बीमार होने का सिलसिला रूकने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार को ताड़ी के सेवन से 50 वर्षीय रामकिसुन राजभर पुत्र पतिराम व 36 वर्षीय कमलेश राजभर पुत्र राम देव की हालत विगड़ गयी। दोनों को उल्टी दस्त होने लगी। परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया है। दोनों की स्थिति  नियंत्रण में है। 

दूषित ताड़ी से बनता है प्वाइजन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. राजेश राम ने बताया कि ताड़ी दुषित होने पर प्वाइंजन बनाती है। जिससे उल्टी दस्त शुरू हो जाती है। समय से सही उपचार न हाने पर पीड़ित की जान भी जा सकती है। तेज गर्मी में लोगों को इस सेवन से परहेज करना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें