Azamgarh News: बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
Azamgarh News: फूलपुर कस्बे के पास एक मजदूर की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। गामा यादव, जो मिठाई की दुकान में काम करता था, लौटते समय घायल हुए और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Azamgarh News: फूलपुर कस्बा के पास हुई दुर्घटना फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद।
स्थानीय कस्बा के पास शनिवार की रात में बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। वह मिठाई की दुकान से काम कर कमरे पर लौट रहा था। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान
अम्बेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी 55 वर्षीय गामा यादव एक सप्ताह से फूलपुर कस्बा में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। फूलपुर कस्बा में ही वह रहता था। शनिवार की रात में वह दुकान से अपने कमरे पर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार टक्कर मार कर फरार हो गया। घायल गामा यादव को फूलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, उपचार के दौरान मौत हो गई। गामा यादव के दो बेटी और एक बेटा हैं। वह तीन भाइयों में छोटा था। घटना के बाद से पत्नी शीला देवी सहित परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। कोतवाल देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र शुभम यादव की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है.


