Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsFatal Accident on Gorakhpur Link Expressway Youth Dies in Collision
टेंपो-बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत, दूसरा घायल

टेंपो-बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत, दूसरा घायल

संक्षेप:

Azamgarh News - अतरौलिया थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार को टेंपो और बाइक की टक्कर में 25 वर्षीय अमन कुमार की मौत हो गई। उसका साथी विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अमन की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Nov 24, 2025 11:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

अतरौलिया (आजमगढ़)। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार की देर शाम को टेंपो और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अमन कुमार पुत्र राम अवध अपने साथी 24 वर्षीय विवेक पुत्र अनिल के साथ रविवार की देर शाम को घर से एक साथ बाइक से अतरौलिया बाजार जा रहे थे। वे गनपतपुर गांव के पास गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे रोड पर पहुंचे थे। तभी सामने से तेज रफ्तार से आ रही टेंपों ने बाइक में टक्कर मार दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल निकट स्थित 100 सैया अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात इलाज के दौरान अमन कुमार ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल विवेक को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृत अमन कुमार बीए का छात्र था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। अमन की मौत की खबर मिलते ही मां अशरफी देवी का रो—रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत अमन के पिता रामअवध की तहरीर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।