Fatal Accident Bullet Hits Motorcycle One Dead and One Injured in Milkipur बुलेट की टक्कर से राजगीर की मौत, एक घायल, Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsFatal Accident Bullet Hits Motorcycle One Dead and One Injured in Milkipur

बुलेट की टक्कर से राजगीर की मौत, एक घायल

Azamgarh News - मिल्कीपुर के पवई थाना क्षेत्र में सोमवार को बुलेट की टक्कर से बाइक सवार शिव प्रसाद की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है। शिव प्रसाद का परिवार शोक में है, वह 55 वर्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Tue, 16 Sep 2025 02:47 PM
share Share
Follow Us on
बुलेट की टक्कर से राजगीर की मौत, एक घायल

मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के गोधना के पास सोमवार की शाम बुलेट की टक्कर से बाइक सवार राजगीर की मौत हो गई, एक युवक घायल हो गया। घायल का शाहगंज में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरखपुर गांव निवासी 55 वर्षीय शिव प्रसाद राजगीर का काम करते थे। गोधना गांव निवासी 35 वर्षीय साहिद के घर निर्माण कार्य होना था। सोमवार की शाम साहिद अपनी बाइक से शिव प्रसाद को लेकर अपने घर काम को दिखाने के लिए जा रहे थे। गांव के मोड़ पर पहुंचते ही पीछे आए बुलेट सवार टक्कर मारते हुए फरार हो गया।

शिव प्रसाद और साहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को जौनपुर जनपद के शाहगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने शिव प्रसाद की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शिव प्रसाद को छह बेटा, पांच बेटी है। परिवार में घटना की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।