किसान सभा ने जुलूस निकाल कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
Azamgarh News - आजमगढ़ में किसानों ने उत्तर प्रदेश किसान सभा के बैनर तले कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें फसल पर 250% एमएसपी की गारंटी, कर्ज माफी, नहरों में पानी छोड़े जाने और बिजली कटौती बंद करने की मांग की गई।

आजमगढ़, संवाददाता। किसानों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा के बैनर तले सोमवार को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जुलूस निकाल कर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात 7 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में किसानों की फसल खरीद पर एमएसपी की 250 प्रतिशत की गारंटी, किसानों का कर्ज माफ करने, नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने और गांव-शहर में बिजली कटौती बंद करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग, जिला अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ, मंत्री गुलाब मौर्य, सहमंत्री जीयालाल, खेत मजदूर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष खरपत्तू राजभर आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


