नहर में जलापूर्ति शुरू, किसानों को राहत
Azamgarh News - मार्टीनगंज के शारदा सहायक खंड-23 में रजबहा से पानी छोड़े जाने से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। बारिश की कमी और बिजली कटौती के कारण फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। किसानों की मांग पर एसडीएम ने...
मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र में स्थित शारदा सहायक खंड -23 के रजबहा में पानी छोड़े जाने से किसानों के चेहरे पर रौनक रौनक लौट आई है। अब खेतों में उनकी धान की फसल नहीं सूखेगी। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र से होकर शारदा सहायक खंड- 23 की रहबहा गुजरी है। इधर बारिश न होने से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही थीं। क्षेत्र के कई गांवों के किसान नहरों पर निर्भर हैं। उनका कहना है कि नहर में पानी नहीं छोड़ा गया था। जबकि बिजली की अघोषित कटौती से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। सिंचाई के अभाव में धान समेत अन्य फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई थीं।
क्षेत्र के किसानों ने सप्ताह भर पूर्व एसडीएम मार्टीनगंज दिव्या सिकरवार से मिलकर नहर में पानी छोड़ने की गुहार लगाई थी। किसानों की समस्या को देखते हुए एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की। एसडीएम के प्रयास के बाद सिंचाई विभाग ने बुधवार को नहर में पानी छोड़ दिया। नहर में पानी आने से किसानों के चेहरे खिल गए। क्षेत्र के अजाउर, कमलापुर, कुरुथूआ, बैरी, बरौना, सतैनी, बड़गहन, सहनूडीह आदि गांवों के किसान शैलेंद्र सिंह, बच्चा यादव, सीताराम यादव, दिलीप यादव, धर्मवीर यादव, विनोद राय, खिलाड़ी राय, जोगेंद्र राय समेत अन्य लोगों ने एसडीएम के इस प्रयास की प्रशंसा की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




