डीएपी के लिए समितियों पर हो रही मारामारी

डीएपी के लिए समितियों पर हो रही मारामारी

संक्षेप:

Azamgarh News - आजमगढ़ के रानी की सराय में डीएपी खाद की कमी से किसान परेशान हैं। समितियों पर कम मात्रा में डीएपी आने से मारामारी हो रही है। किसान सुबह से लाइन में लगते हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित दर से अधिक शुल्क भी चुकाना पड़ रहा है।

Nov 08, 2025 11:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

रानी की सराय, आजमगढ़। सहकारी समिति पर आई डीएपी ऊंट के मुह मे जीरा साबित हो रही है। मांग की अपेक्षा काफी कम डीएपी आने से समितियों पर मारामारी हो रही है। वहीं नंबर लगाने के लिए किसान भोर मे ही समिति पर पहुंच जा रहे हैं। समिति पर डीएपी न मिलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। इन दिनो रवि फसल की बुआई शुरु हो गई है। धान के भी खेत खाली होने शुरु हो गये हैं। किसान गेहूं की बुआई की तैयारी में हैं। ऐसे में डीएपी पाने के लिए किसानों में होड़ मचने से मारामारी की नौबत आ जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ब्लाक क्षेत्र के साधन समिति पर एक पखवाड़ा पहले एक खेप खाद आई थी और उसं मनमाने ढंग से वितरित कर दी गई। सोमवार को भी एक खेप डीएपी समिति पर आई। डीएपी के वितरण की खबर पर मिलने पर भोर में ही किसान समिति पर जा रहे हैं। वहीं घंटो लाइन में खड़ा होने के बाद दोपहर को बताया गया कि जितनी खाद आई थी उतने किसानों का नवंर लग गया है। जबकि अन्य किसान मायूस हो कर वापस लौट जा रहे हैं। वहीं किसानों का आरोप है कि समितियों पर डीएपी के निर्धारित दर से अधिक शुल्क लिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि बुआई के समय ही खाद की किल्लत शुरु हो गई। खाद उपलब्धता के दावे की पोल खुल रही है। विवश होकर किसान खुले बाजार मे मनमाने दर पर उर्वरक खरीदने को मजबूर है। खाद वितरण मेंमनमानी को लेकर किसानों मे रोष व्याप्त है।