फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर डीएम सख्त

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लापरवाही पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित ग्रामों की सूची तैयार करने और विशेष कैंप आयोजित करने का भी आदेश दिया।

फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर डीएम सख्त

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित फार्मर रजिस्ट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने एवं लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए अभियान चलाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री में सर्वाधिक लंबित 25 ग्रामों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करें। साथ ही पिछले एक सप्ताह एवं एक माह में लंबित मामलों की संख्या तथा पूर्ण किए गए पंजीकरण का तुलनात्मक विवरण भी उपलब्ध कराया जाए, जिससे वास्तविक प्रगति का आकलन किया जा सके।बैठक

में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता योजना एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के अंतर्गत पीएम किसान योजना के लाभार्थियों सहित सभी भूमिधारक कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न विकास खंडों में अभी भी अनेक कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री लंबित है, जिसे शीघ्र पूरा करने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। डीएम ने निर्देशित किया कि जिन ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति कम है, वहां विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात क्षेत्रीय कार्मिकों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक कृषकों को कैंप तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।