जिला कारागार की दीवारों पर लगेंगे कटीले तार

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - इटौरा स्थित जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होने जा रही है। जेल की दीवारों पर कटीलें तारों की घेराबंदी के बाद पर उसमें बिजली का करंट प्रवाहि

जिला कारागार की दीवारों पर लगेंगे कटीले तार

आजमगढ़, संवाददाता। इटौरा स्थित जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत जेल की दीवारों पर कटीले तारों की घेराबंदी के बाद उनमें बिजली का करंट प्रवाहित किया जाएगा, जिससे कोई भी बंदी दीवार फांदकर फरार न हो सके। हाल ही में अयोध्या और कन्नौज की जेलों से बंदियों के फरार होने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जेल डीजी ने प्रदेश की सभी जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सभी जेल अधीक्षकों को मुख्य चाहरदीवारी (मेन वॉल) के ऊपर नुकीले और कंटीले तार लगाने तथा उनमें करंट प्रवाहित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जेलर अनिल कुमार ने बताया कि जेल डीजी के निर्देश पर मुख्य दीवारों के ऊपर कंटीले तारों की घेराबंदी का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। इसके बाद उनमें बिजली का करंट प्रवाहित किया जाएगा। इसके साथ ही जेल की चहारदीवारी को कॉन्सर्टिना और कंसिलर वायर से भी लैस किया जा रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आनंद शुक्ला ने बताया कि डीजी जेल के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है। मुख्य दीवारों के ऊपर कंटीले तारों की घेराबंदी कर उसमें करंट प्रवाहित किया जाएगा, जिससे जेल की सुरक्षा और अधिक मजबूत हो सके।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।