Azamgarh News: बिजली चोरी करने पर तीन पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: आजमगढ़ में बिजली विभाग ने बकाया वसूली और चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया। सरायमीर कस्बे में कई उपभोक्ताओं को अवैध बिजली कनेक्शन के आरोप में पकड़ा गया, जिसमें मनोज कुमार गुप्ता, कपूरचंद गुप्ता, परवीन और सलमान शामिल हैं। इनके खिलाफ सरायमीर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Azamgarh News: बिजली चोरी करने पर  तीन पर  मुकदमा

Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता।बिजली बकाया वसूली एवं बिजली चोरी को रोकने के लिए अधीक्षण अभियंता गौरव तिवारी के निर्देश पर गुरुवार को सरायमीर कस्बे में बिजली विभाग के एसडीओ सुजीत कुमार ने नेतृत्व में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन की जांच। जांच में कस्बा के सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी मनोज कुमार गुप्ता पुत्र अलगू राम गुप्ता अतिरिक्त केबिल लगाकर बिजली चोरी करते पाया गया। इसी क्रम में सब्जी मंडी निवासी कपूरचंद गुप्ता पुत्र स्व. लोचन गुप्ता और चूड़िहार निवासी परवीन पत्नी रईस और सलमान पुत्र रईस बिजली चोरी करते हुए पाये गए । सभी के खिलाफ सरायमीर थाने में अवर अभियंता मनीष ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: बिजली चोरी करने पर तीन पर मुकदमा