तेरह घंटे गुल रही कोटवां सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली
Azamgarh News - शहर से सटे कोटवां विद्युत सब स्टेशन से जुड़े कई मोहल्लों और तीस से अधिक गांवों में सोमवार को 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को क

आजमगढ़, संवाददाता। शहर से सटे कोटवां विद्युत सब स्टेशन से जुड़े कई मोहल्लों और तीस से अधिक गांवों में सोमवार को 13 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से पानी का भी संकट खड़ा हो गया। जिले में सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे आई तेज आंधी के चलते सिधारी से कोटवां विद्युत सब स्टेशन गए 33 हजार लाइन के पोल गिर गए। कई जगह तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। सिधारी और कोटवां विद्युत सब स्टेशन के लाइनमैन से लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी शाम तक फाल्ट ढूंढते रहे।
सैदवारा गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास पेड़ गिरने से 33 हजार की लाइन का पोल उखड़ गया था। इसके अलावा कई जगह तार टूटे थे।सिधारी हाईडिल से ब्रेक डाउन लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी रात तक फॉल्ट बनाने में जुटे हुए थे। उपभोक्ता नंदलाल यादव, मुचनू सिंह, अखिलेश बरनवाल, राजेश गुप्ता, रविभान शर्मा आदि ने बताया कि सब स्टेशन के कर्मचारी से लेकर जेई और एसडीओ को फोन करने पर पूरे दिन यही बताया जा रहा था कि फॉल्ट बनाया जा रहा है। रात करीब ढाई बजे बिजली आपूर्ति किसी तरह से बहाल हुई। कोटवां सब स्टेशन के अवर अभियंता प्रकाश वर्मा ने बताया कि रात के अंधेरे में फॉल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति चालू करा दी गई। तेरह घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से क्षेत्र के उपभोक्ता बिजली के साथ-साथ पानी के लिए भी परेशान रहे।इस क्षेत्र के लोग रहे प्रभावितसिधारी हाईडिल से कोटवां गई 33 हजार लाइन का पोल गिरने और तार टूटने से कोटवां, सर्किट हाउस, डीआईजी, कमिश्नर कैंप कार्यालय एवं आवास, कृषि विश्वविद्यालय, बेलइसा, नीबी, सलारपुर, पल्हनी, पल्हनी नई कालोनी, बेलइसा कालोनी, सरस्वती कालोनी, कोमल कालोनी, हुसेनगंज, धन्नी सराय के अलावा साकीपुर, जमूरपुर, मझगांवा, बहादीपुर, तमौली, बशीरपुर समेत करीब 30 गांवों के उपभोक्ता प्रभावित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


