मीटर रीडिंग के समय ही पता चल जाएगी ओटीएस की पात्रता
Azamgarh News - आजमगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना में नया बदलाव किया गया है। अब मीटर रीडिंग के दौरान उपभोक्ता को तुरंत यह जानकारी मिलेगी कि वह ओटीएस के लिए पात्र है या नहीं। यह सुविधा बकाया बिलों की वसूली में मदद करेगी और उपभोक्ताओं को राहत देगी। ओटीएस योजना का दूसरा चरण 31 जनवरी तक चलेगा।

आजमगढ़, संवाददाता। ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए अब बिजली उपभोक्ताओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिजली विभाग के कार्यालयों के चक्कर भी नहीं काटने होंगे। मीटर रीडिंग के दौरान ही ओटीएस की पात्रता के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए बिजली विभाग की तरफ से मीटर रीडरों के बिलिंग ऐप पर साफ्टवेयर अपलोड किया गया है। मीटर रीडर द्वारा उपभोक्ताओं के घर रीडिंग के दौरान बिल पर ओटीएस की पात्रता के बारे में संदेश आ जाएगा। जिले में सात लाख से अधिक घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं पर अरबों का बिल बकाया है। कई ऐसे उपभोक्ता भी हैं जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद फिर कभी बिजली का बिल जमा नहीं किया।
बिजली विभाग ने बकाएदारों को बिल जमा करने के लिए सहूलियत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना लागू की है। विभाग की तरफ से बकाया बिल की वसूली के लिए जगह-जगह कैंप लगाया जा रहा है। मुश्किल ये है कि ओटीएस योजना में सभी बकाएदारों को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में परेशानी बढ़ गई है। तमाम बकाएदार ओटीएस योजना के तहत छूट पर बिल जमा करने के लिए बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। इसे देखते हुए विभाग की तरफ से बिलिंग ऐप में नया साफ्टवेयर अपलोड किया गया है। ओटीएस के दूसरे चरण में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। जिसके बाद मीटर से रीडिंग लेने के बाद बिल पर ओटीएस की पात्रता के बारे में भी जानकारी मिल जा रही है। ओटीएस के पहले चरण में नहीं थी सुविधा शासन द्वारा चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना का पहला चरण समाप्त हो गया है। पहले चरण में बिलिंग ऐप में यह सुविधा न होने से हजारों उपभोक्ता अपनी पात्रता को लेकर बिजली विभाग की तरफ से लगाए गए कैंपों के चक्कर काटते रहे। विभाग के अनुसार इस नई व्यवस्था से ओटीएस योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिलेगी। 28 फरवरी तक चलेगी ओटीएम योजना बकाएदारों को बिल जमा करने में सहूलियत देने के लिए ओटीएस योजना का संचालन तीन चरणों में किया जाना है। तीसरा चरण 28 फरवरी को समाप्त होगा। इस समय दूसरा चरण चल रहा है। तीन जनवरी से इसकी शुरुआत हुई थी। यह 31 जनवरी तक चलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शहर से गांव तक उपभोक्ताओं से संपर्क भी कर रहे हैं। कोट उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ओटीएस योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब मीटर रीडिंग निकालते ही उपभोक्ता की ओटीएस पात्रता की जानकारी तुरंत मिल जाएगी। मीटर रीडर की डिवाइस पर जैसे ही रीडिंग दर्ज होगी, उसी समय उपभोक्ता को संदेश प्राप्त होगा कि वह ओटीएस योजना के तहत पात्र है या नहीं। ई.रामबाबू, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


