इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ लोग नहीं दिखा रहे रुचि
आजमगढ़ में खाड़ी देशों में तनाव और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के बावजूद इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में कमी आई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 170 इलेक्ट्रिक कार और दो पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। डीलरों के अनुसार, मांग की कमी के कारण प्रतीक्षा सूची नहीं है।

आजमगढ़, संवाददाता। खाड़ी देशों में उत्पन्न हुए तनाव के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और दाम बढ़ने की संभावना के बाद भी जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष में अब तक जिले में तकरीबन 170 इलेक्ट्रिक कार और दो पहिया वाहनों की बिकी हुई है। संभागीय परिवहन कार्यालय के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से लेकर अब तक तकरीबन 170 इलेक्ट्रिक कार और दो पहिया वाहन (स्कूटी-बाइक) का रजिस्ट्रेशन हुआ है। संभागीय परिवहन विभाग में अब तक करीब चार सौ इलेक्ट्रिक कार और 3150 इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों का कुल रजिस्ट्रेशन है।
डीलरों का कहना है कि ज्यादा डिमांड न होने से कोई प्रतीक्षा सूची नहीं है। उन इलेक्टिक वाहनों का आरटीओ में रजिस्ट्रेशन होता है, जिनकी स्पीड 30 किमी प्रति घंटा से अधिक है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


