डा.निरंकार सिंह प्रबंधक, कोषाध्यक्ष चुने गए राजीव

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में प्रबंध समिति चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। डॉ. निरंकार सिंह को पुनः प्रबंधक चुना गया। रविंद्र सिंह अध्यक्ष और राजीव कुमार सिंह कोषाध्यक्ष बने। चुनाव में एक ही उम्मीदवार होने के कारण सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात था।

डा.निरंकार सिंह प्रबंधक, कोषाध्यक्ष चुने गए राजीव

आजमगढ़,संवाददाता। उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा के विद्यालय प्रबंध समिति चुनाव रविवार को विद्यालय के परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी बेन बहादुर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज भंवरनाथ आजमगढ़ रहे। इस चुनाव में डॉक्टर निरंकार सिंह पुन: प्रबंधक कारणी समिति के प्रबंधक चुने गए ,जबकि रविंद्र सिंह अध्यक्ष और राजीव कुमार सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सदस्य विजय प्रताप सिंह विजय प्रताप नारायण सिंह सिराज अंसारी, विनय कुमार सिंह, अभिषेक सिंह ओम प्रकाश सिंह राकेश सिंह उत्कर्ष सिंह यश सिंह आदि सदस्यों की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ प्रत्येक पद पर एक ही उम्मीदवार होने के नाते सभी उम्मीदवारों को चुनाव अधिकारी द्वारा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

इस अवसर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी जिसके कारण चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।