नदी में मवेशी धोते समय डूबने से वृद्ध की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज में बुधवार को घाघरा नदी में मवेशी धोते समय डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। गांव के लोगों ने करीब तीन घंटे तक तलाश के बाद

नदी में मवेशी धोते समय डूबने से वृद्ध की मौत

आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज में बुधवार को घाघरा नदी में मवेशी धोते समय डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। गांव के लोगों ने करीब तीन घंटे तक तलाश के बाद उनका शव बाहर निकाला। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रौनापार थाना क्षेत्र के रोशनगंज गांव निवासी 65 वर्षीय रामउग्रह मंगलवार की सुबह में मवेशी लेकर घाघरा नदी की ओर गए थे। सुबह करीब नौ बजे वह नदी में मवेशी धो रहे थे। इस दौरान वे गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग पहुंच गए।

नदी में वृद्ध की तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस भी आ गई थी। गांव के लोगों ने करीब तीन घंटे तक तलाश के बाद उनके शव ढूंढकर बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामउग्रह के चार बेटे और चार बेटियां हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।पोखरे में नहाते समय डूबा युवक, देर शाम मिला शवअंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय प्रिंस विश्वकर्मा की मंगलवार को सुल्तानपुर जनपद के विजेथुआ महावीरन धाम में स्थित पोखरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। वह घर से दर्शन-पूजन के लिए गया था। धाम स्थित मकरी कुंड पोखरा में वह दोपहर में स्नान करने लगा। इस दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने पोखरे में युवक की तलाश शुरू की। शाम को उसका शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।