खेल में विवाद के बाद बालक पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Apr 04, 2026 12:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ में धर्मुनाला मोहला में खेलते समय बच्चों के बीच विवाद हुआ। एक बच्चे ने आठ वर्षीय इशान पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इशान का पैर जल गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खेल में विवाद के बाद बालक पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

आजमगढ़। शहर कोतवाली के धर्मुनाला मोहला में शुक्रवार की शाम खेलते समय बच्चों में विवाद हो गया। एक बच्चे ने आठ वर्षीया बालक के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। निजामबाद थाना क्षेत्र के फरिहा निवासी आठ वर्षीय इशान अपनी मां के साथ शहर के धर्मूनाला मोहल्ला में किराए के मकान में रहता है। वह मोहल्ला के बच्चो के साथ खेल रहा था। इस दौरान विवाद हो गया। अईिनया गांव निवासी एक बालक ने इशान के ऊपर पेट्रोल डालकर आग गला दी। उसका पैर चल गया, स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। झुलसे बालक को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।