ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़आठ राजस्वकर्मी पाए गए संक्रमित, सभी होम क्वारंटाइन

आठ राजस्वकर्मी पाए गए संक्रमित, सभी होम क्वारंटाइन

सगड़ी। हिन्दुस्तान संवाद बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंगलवार को सगड़ी तहसील परिसर...

आठ राजस्वकर्मी पाए गए संक्रमित, सभी होम क्वारंटाइन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 27 Apr 2021 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

सगड़ी। हिन्दुस्तान संवाद

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंगलवार को सगड़ी तहसील परिसर में कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए कैंप लगाया गया। जिसमें जांच के दौरान आठ राजस्वकर्मी संक्रमित पाए गए। यह आठ लोग कुल 143 लोगों की जांच के दौरान पाए गए हैं। सभी को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। साथ ही पूरे तहसील परिसर को सेनेटाइज कराया जा रहा। संक्रमित राजस्वकर्मियों में दो कानूनगो और छह लेखपाल शामिल हैं। सभी की एनटीजेन किट के जरिए जांच होने पर संक्रमण की पुष्टि हुई है।

एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार के मुताबिक मंगलवार की सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक तहसील परिसर में कैंप लगा हुआ था। जिसमें कुल 143 लोगों की कोविड की जांच की गई। जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के लैब टेक्नीशियन सुजीत सिंह, सुनील सिंह, मुकेश सिंह आदि पहुंचे थे। सभी लोगों की बारी-बारी से एनटीजेन किट के जरिए जांच की गई। इस दौरान दो कानूनगो और छह लेखपाल संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमित राजस्वकर्मियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया। सभी को उनके घर आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई जा रही है। एसडीएम ने बताया कि पूरे तहसील परिसर को सेनिटाइज कराया जा रहा। एसडीएम ने बताया कि यह लोग किन-किन लोगों से मिले हैं। उन लोगों की भी पहचान करवाई जा रही।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहनगर पर मंगलवार को 70 लोगों की जाँच हुई, जिसमे पांच लोग संक्त्रमित पाए गए। जिन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया। एसडीएम मेंहनगर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने बताया कि जिन मुहल्लों के लोग संक्रमित पाए गए हैं। उस मुहल्ले को सेनेटाइज किया जा रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें