पुलिस को देख धरने पर बैठे लोग भागे
Azamgarh News - सरायमीर के छित्तेपुर गांव में एहसान खान ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमों और मुठभेड़ों की न्यायिक जांच की मांग को लेकर धरना दिया। पुलिस के आने पर वे अपने साथियों के साथ फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि एहसान पर कई मामले दर्ज हैं।

सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छित्तेपुर गांव में न्यायिक जांच की मांग को लेकर मंगलवार की दोपहर घर के सामने धरने पर बैठे एहसान खान पुलिस को देखते ही साथियों संग फरार हो गए। सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर गांव निवासी एहसान खान पर कई मुकदमे पंजीकृत हैं। वे अपने ऊपर दर्ज मुकदमों और जिले में हो रही मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह साथियों संग घर के सामने धरने पर बैठे थे। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना सरायमीर थाने की पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख एहसान खान अपने साथियों संग फरार हो गए।
सरायमीर थाना प्रभारी भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि घर के सामने एहसान धरने पर बैठे थे। उनके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


