Azamgarh News: नहर में डूबने से अधेड़ की मौत
Azamgarh News: अतरौलिया थाना क्षेत्र के भदेवा मझौली गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई। ओमप्रकाश सिंह, जो किसी काम से बाजार जा रहे थे, ने शौच के लिए नहर किनारे रुका। पैर फिसलने से वो डूब गए। परिवार ने रात में शव बरामद किया। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अतरौलिया थाना क्षेत्र के भदेवा मझौली गांव स्थित नहर में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। सोमवार की रात परिजनों ने नहर से उसका शव बरामद किया। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पहिया भदेवा गांव निवासी 52 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह उर्फ डब्ल्यू किसी कार्य से मदियापार बाजार गए थे। उनके चाचा अशोक सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश सिंह सोमवार की देर शाम बाजार से घर लौट रहे थे। रास्ते में भदेवा मझौली गांव के प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थित नहर के किनारे शौच के लिए चले गए। इस दौरान पैर फिसलने से वह नहर में डूब गए।
रात साढ़े आठ बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान नहर में उनका शव उतराया मिला। परिजन उन्हें अतरौलिया स्थित 100 शैय्या अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनका एक पुत्र 27 वर्षीय प्रशांत सिंह और दो विवाहित पुत्रियां हैं। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी कनकलता का रो-रो कर बुरा हाल है। चाचा अशोक सिंह ने अतरौलिया थाने में तहरीर देकर घटना की जांच कराने और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थानाध्यक्ष अश्विन कुमार दूबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

