ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़एंबुलेंस के लिए चालक, ईएमटी की हुई भर्ती

एंबुलेंस के लिए चालक, ईएमटी की हुई भर्ती

आजमगढ़। संवाददाता एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर जाने पर उनकी सेवा समाप्त कर...

एंबुलेंस के लिए चालक, ईएमटी की हुई भर्ती
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 03 Aug 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। संवाददाता

एंबुलेंस कर्मियों के हड़ताल पर जाने पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। उनके स्थान पर कंपनी ने चालक व इएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशीयन) की भर्ती की गई। इसके लिए कंपनी ने विज्ञापन निकाला था। पुलिस लाइन में तीन से भर्ती प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। पूरे मंडल के लिए एक हजार आवेदन आया है। पांच सौ लोगों का चयन किया जाना है। मंगलवार व बुधवार को ट्रेनिंग के बाद पांच अगस्त से लोगों की ड्यूटी शुरू हो जाएगी।

एंबुलेंस कर्मी 25 जुलाई की रात 12 से हड़ताल पर चले गए थे। जिससे एंबुलेस सेवा पूरी तरह से बाधित हो गई थी। रोडवेज के चालको को प्रशासन ने एंबुलेंस चलाने के लिए बुलाया। इसके बाद आनन फानन में 120 लोगों की तैनाती कर एंबुलेंस सेवा को बहाल किया गया था। सेवा प्रदाता कंपनी ने हड़ताल पर गए एंबुलेस कर्मियों को बाहर कर दिया। उनके स्थान पर नई नियुक्ति के लिए आवेदन निकला दिया। 31 जुलाई से दो अगस्त तक पूरे मंडल के लिए आजमगढ़ पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों से आवेदन लिया गया। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी अजय राय ने बताया कि आजमगढ़ मंडल के लिए पांच सौ कर्मचारियों की आवश्यकता है। जिसमें एक हजार आवेदन प्राप्त होने बाद सोमवार को भर्ती प्रक्रिया बंद कर दी गई। प्राप्त आवेदन की छटाई की जा रही निर्धारित मानक पूरा करने वाले पांच सौ लोगों को काल कर बुलाया जाएगा। तीन व चार अगस्त को उनकी ट्रेनिंग कराई जाएगी। पांच अगस्त से लोग अपनी ड्यूटी शुरू कर देगें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें