डीएम ने गोशालाओं का निरीक्षण कर दिए निर्देश
Azamgarh News - आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने फूलपुर तहसील क्षेत्र के गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं के लिए दाना और भूंसा की जांच की, और उन्हें गुड़ तथा केला खिलाया। जिलाधिकारी ने पशुओं के सही रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, और गोवंश के मामले में लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।

अंबारी, (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार की सुबह फूलपुर तहसीली क्षेत्र के रसूलपुर और खांजहापुर गोशालाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पशुओं के लिए रखे गए दाना भूंसा आदि की जांच की। पशुओं को गुड़ केला खिलाएं। जिलाधिकारी सबसे पहले फूलपुर तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बने गोशाला पहुंचे। इसके बाद वे खांजहापुर गांव में बने नगर पंचायत माहुल के कान्हा गोशाला का निरीक्षण किये। डीएम ने पशुओं के लिए रखा गया भूंसा, दाना की जांच की। इसके बाद उन्होंने ने गोशाला में रखे गए पशुओं का भी निरीक्षण किया। पशुओं के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पशुओं को गुड़ और केला खिलाया।
पशुओं के लिए बनायी गयी नाद का भी बारीकी से निरीक्षण किया। नाद के पानी को चेक करने के लिए उन्होंने नाद को अपने हाथ से धोया। इसके बाद जिलाधिकारी ने गोशाला के रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने पशुओं के समुचित रख रखाव के लिए आवश्यक निर्देश दिये। कहा कि पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में भूंसा और दाना की व्यवस्था होनी चाहिए। गोवंशों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर सीआरओ संजीव ओझा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुकेश गुप्ता, सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह, कोतवाल सच्चिदानंद आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


