Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsDispute Erupts Over Lakshmi-Ganesh Idol Installation in Sherwan Village
लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद

लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद

संक्षेप: Azamgarh News - शेरवां (पुरवा) गांव में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष ने विरोध किया, जबकि दूसरे ने स्थापना की मांग की। पुलिस और अधिकारियों ने बीच-बचाव किया और अंततः...

Sun, 19 Oct 2025 12:12 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरवां (पुरवा) गांव में शनिवार को लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगे। दूसरे पक्ष के लोग दीपावली पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग पर अड़े रहे। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर दोनों पक्ष को हटाया। तनाव को देखते हुए एसडीएम निजामबाद और सीओ फूलपुर भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। देर शाम प्रतिमा स्थापित करने पर सहमति बनी। सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां (पुरवा) गांव में शनिवार को लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए एक पक्ष के लोग टेंट लगा रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस पर दूसरे पक्ष की महिलाएं और बच्चे विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। विवाद की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह, सीओ फूलपुर किरणपाल सिंह, सरायमीर थानाध्यक्ष निहार नंदन कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग एकत्र हो गए थे। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। बाद में एसडीएम और सीओ ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया। इसके बाद घंटों पंचायत चली। तनाव को देखते भारी पुलिस बल बुला लिया गया। शाम तक लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा गांव के बाहर वाहन पर रही। एसडीएम और सीओ के समझाने के काफी देर बाद ग्रामीण माने। इसके बाद प्रतिमा स्थापित करने का काम शुरू हुआ।