दिशा की बैठक निरस्त, सांसद ने जताई नाराजगी
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिलाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण निरस्त कर दी गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद धर्मेंद्र यादव ने

आजमगढ़, संवाददाता। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक जिलाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण निरस्त कर दी गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद धर्मेंद्र यादव ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है। पिछले वर्ष आयोजित दिशा समिति की बैठक में भी जिलाधिकारी अनुपस्थित रहे थे। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि दिशा समिति की बैठक सांसद की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला एक महत्वपूर्ण वैधानिक मंच है, जहां जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा करते हैं। लगातार दूसरी बार जिलाधिकारी का बैठक में उपस्थित न होना प्रशासन की कार्यशैली और उसकी मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
सांसद ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए, लेकिन प्रशासन का रवैया इसके विपरीत दिखाई दे रहा है। उधर, डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि सुबह 10 से 12 जन सुनवाई के बाद विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर शासन स्तर से ब्रीफिंग थी। जिसके चलते सीडीओ को बैठक में प्रतिनिधि के तौर पर भेजा गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


