छह माह से बंद पड़ी रोडवेज चौराहे पर लगी एलसीडी स्क्रीन

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - मुबारकपुर के रोडवेज चौराहे पर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई डिजिटल एलसीडी स्क्रीन छह महीने से बंद पड़ी है। इससे राहगीरों और यात्रियों को सरकारी योजनाओं और नगर निकाय की सूचनाएं नहीं मिल रही हैं। तकनीकी खराबी के कारण लोगों में आक्रोश है, क्योंकि यह स्क्रीन जनहित की जानकारी देने में महत्वपूर्ण थी।

छह माह से बंद पड़ी रोडवेज चौराहे पर लगी एलसीडी स्क्रीन

मुबारकपुर, संवाददाता। सरकारी योजनाओं और जनहित संदेशों के प्रचार-प्रसार के लिए नगर पालिका परिषद मुबारकपुर की ओर से रोडवेज चौराहे पर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई डिजिटल एलसीडी स्क्रीन छह माह से बंद पड़ी है। एलसीडी स्क्रीन बंद होने से राहगीरों, यात्रियों और आमजन को सरकार की योजनाओं, नगर निकाय की सूचनाओं और अन्य जागरूकता संदेशों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नगर पालिका मुबारकपुर की ओर से शहर के सबसे व्यस्त रोडवेज चौराहे पर डिजिटल सूचना व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एलसीडी स्क्रीन लगाई गई थी। शुरुआत में इस स्क्रीन पर विभिन्न सरकारी योजनाओं, स्वच्छता अभियान, यातायात नियमों, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों और नगर निकाय की घोषणाओं का नियमित प्रसारण किया जाता था।

इससे आम लोगों को काफी सुविधा मिल रही थी। नगर के सुलेमान, प्रकाश, गुड्डू, समसुद्दीन आदि लोगों ने बताया कि करीब तीन माह पहले तकनीकी खराबी आने के बाद एलसीडी स्क्रीन बंद हो गई, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई जा सकी। दिनभर हजारों लोगों की आवाजाही वाले इस चौराहे पर बंद पड़ी एलसीडी स्क्रीन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है, लेकिन उस पर कोई सूचना दिखाई नहीं देती। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत करा दी जाती तो यह व्यवस्था आमजन के लिए उपयोगी साबित होती। राहगीरों और व्यापारियों ने बताया कि डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से शासन की नई योजनाओं, नगर पालिका के कार्यक्रमों और जनहित अभियानों की जानकारी आसानी से मिल जाती थी। विशेषकर बाहर से आने वाले यात्रियों को भी शहर से जुड़ी सूचनाएं उपलब्ध हो जाती थीं। अब एलसीडी स्क्रीन बंद रहने से पूरी व्यवस्था बेकार साबित हो रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।