Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsDiarrhea Outbreak Claims Lives of Children in Martinganj s Tribal Settlement
डायरिया से पीड़ित एक और बालिका की मौत

डायरिया से पीड़ित एक और बालिका की मौत

संक्षेप:

Azamgarh News - मार्टीगनंज के कौरागहनी भगत सिंह वार्ड वनवासी बस्ती में डायरिया से पीड़ित चार वर्षीय ज्योति की मौत हो गई। एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है, जिसमें तीन बच्चों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने बस्ती में...

Oct 04, 2025 02:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

मार्टीगनंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मार्टीनंगज के कौरागहनी भगत सिंह वार्ड वनवासी बस्ती में डायरिया से पीड़ित एक और बच्ची की शुक्रवार की रात मौत हो गई। दो बीमार चल रही है। मार्टीगनंज तहसीलदार के साथ पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। डॉक्टर एक सप्ताह तक वनवासी बस्ती में कैंप करेगें। एक सप्ताह पूर्व भी यहां पर तीन बच्चो की मौत हो गई थी। नगर पंचायत मार्टीनंगज के कौरागहनी भगत सिंह वार्ड वनवासी बस्ती में डायरिया से शुक्रवार की रात चार वर्षीया ज्योति पुत्री मुकेश, तीन वर्षीय चंदा पुत्र सुरेश और पांच वर्षीय नेहा पुत्री अजय डायरिया से पीड़ित हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तीनो को मार्टीनगंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रात में ज्योति की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर मार्टीनगंज तहसीलदार पूजा यादव और मार्टीनगंज पीएचसी के प्रभारी डॉ. आत्मा राम सिंह वनवासी वस्ती में पहुंचे। हैंड पंप का पानी पीने से बस्ती के लोगों को मना किया गया है। पीने के लिए टैंकर से पानी की की व्यवस्था की गई है। वनवासी बस्ती के आस-पास गंदा पानी का जल जमाव है। बस्ती में जने के लिए रास्ता पर भी पानी लगा हुआ है। इसके पूर्व पिछले शुक्रावार की रात वनवासी बस्ती के निवासी दिनेश के दो बच्चे विनीता और पिंटू, दिनेश के बहन का बेटा शनि पुत्र हरेंद्र की डायरिया से मौत हो गई थी। इसके साथ ही आठ बच्चे डायरिया से पीड़ित मिले थी। सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल से घर पहुंचने के बाद ज्योति दूसरी बार डायरिया की चपेट में आई और शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई।