Azamgarh News: धर्मेंद्र ने मुबारकपुर में कराये गए विकास कार्यों का किया लोकार्पण
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News: आजमगढ़ के मुबारकपुर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र यादव ने किसानों की समस्याओं, चीनी मूल्य, और महंगाई जैसे मुद्दों पर बात की। उन्होंने योगी सरकार की नीतियों पर आलोचना की और छात्रों के पेपर लीक के मामलों का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण नेता और विधायक मौजूद रहे।

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुबारकपुर विधानसभा में कराए गए कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने सठियाव चीनी मिल के संचालन में आ रही दिक्कतों के चलते किसानों को हो रही समस्या,चीनी का मूल्य की बिक्री, योगी सरकार द्वारा पीडीए समाज का उत्पीड़न, उनके आरक्षण की लूट, छात्रों के पेपर लीक, प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक पूजा सरोज, संग्राम यादव, नफीस अहमद, बेचई सरोज, एचएन पटेल, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, नन्द किशोर यादव, कमला प्रसाद यादव,राम दुलार राजभर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


