Azamgarh News: सावन का तीसरा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेंगे शिव भक्त

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News: सावन का तीसरा सोमवार कल होगा। इस दिन नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिरों पर वैरिकैडिंग की गई है और पुलिस सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। सड़क परिवहन के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।

Azamgarh News: सावन का तीसरा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेंगे शिव भक्त

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता । सावन का तीसरा सोमवार कल है। तीसरे सोमवार पर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रमुख मंदिरों पर वैरिकैडिंग की गयी है। जबकि सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। शरारती तत्वों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। सावन माह में भगवान शिव के अराध्य का बड़ा महत्व है। इसका वर्णन शिव महापुराणों में भी किया गया है। पूरे सावन माह में शिव की पूजा-अर्चन के साथ ही जलाभिषेक होता है। कथा-पूजन, हरिकीर्तन के अलावा रूद्राभिषेक भी श्रद्धालु करते हैं। सावन के सोमवार को सभी शिवालयों पर पूजन-अर्चन व जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ता है। अलसुबह से ही मंदिरों पर घंटा-घड़ियाल, बम-बम भोले के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठता है। मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने के मद्देनजर मंदिर के व्यवस्थापकों द्वारा सभी प्रमुख मंदिरों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बास-बल्ली व रस्सा बांधकर वैरिकैडिंग कर दी गयी है। इसी के साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स के अलावा वालेंटियर भी लगाए गए हैं। नगर से सटे भंवरनाथ, पल्हनी स्थित बौरहवा बाबा मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं。

भंवरनाथ मार्ग पर आधी रात से वाहनों का रूट डायवर्जन

आजमगढ़ । सावन का तीसरा सोमवार कल है। भंवरनाथ की ओर आने-जाने वाले सभी वाहनों का रूट एक दिन पूर्व रविवार की रात 8 बजे से ही डाइवर्जन कर दिया गया है। एसपी यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह व्यवस्था सावन के सभी सोमवार को एक दिन पूर्व रविवार की रात 8 बजे से दूसरे दिन सोमवार की रात 8 बजे तक लागू रहेगी।

इस मार्ग से जाएंगे वाहन

फैजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर और प्रयागराज मार्ग से आने-जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों, रोडवेज एवं निजी बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। फैजाबाद से आने वाले वाहन भंवरनाथ बाईपास होते हुए रानी की सराय-सेमरा अंडरपास से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। जबकि गोरखपुर से आने वाले भारी वाहन हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा, सिधारी हाईिडल चौराहा और नरौली तिराहा होकर जाएंगे। इसी प्रकार वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर और प्रयागराज की ओर से गोरखपुर जाने वाले भारी वाहनों को बेलइसा ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन तिराहा, नरौली तिराहा, हाईिडल चौराहा, बैठौली तिराहा और हाफिजपुर चौराहा होकर भेजा जाएगा। रोडवेज एवं निजी बसों के लिए भी अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

सामान्य प्रश्न

✦सावन का तीसरा सोमवार कब है?−
सावन का तीसरा सोमवार कल है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: सावन का तीसरा सोमवार आज, शिवालयों में उमड़ेंगे शिव भक्त